
Welcome To New York Film Review in Hindi
आज फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के साथ ही एक और फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का नाम है- 'WELCOME TO NEWYORK' । ये भी कॉमेडी जोनर की फिल्म है। लेकिन फिल्म के बारे में सबसे खास बात ये है कि ये पहली 3D कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत हैं। इसके साथ ही करण जौहर , रितेश देशमुख , लारा दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है। फिल्म की कहानी फिल्म जगत के शो IIFA पर आधारित है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक डिजाइनर बनी हैं तो वहीं दिलजीत एक एक्टर बने हैं। दोनों को ही ये अवार्ड शो होस्ट करना हैं। फिल्म में करण जौहर अपने रियल किरदार में ही हैं। यानि की फिल्म में करण जौहर, करण ही बने हैं।
बता दें कि फिल्म में कुछ खास कॉमेडी नही है। फिल्म के मुख्य किरदार यानि की सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत फिल्म में अपना रंग बिखरने में नाकामयाब हुए हैं। हालांकि करण और रितेश देशमुख के बीच के चुटकीले संवादों ने दर्शकों को थोड़ा एंटरटेन किया है।
फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है और अवॉर्ड शो की तैयारी भी रियल लगती है क्योंकि यहां कुछ बेवकूफियां हंसाती हैं। फिल्म में कई बड़े स्टार्स मेहमान भूमिका में हैं जो फिल्म में दिलचस्पी बढ़ाने का काम करते हैं। फिल्म का संगीत भी ठीक-ठाक है।
फिल्म का सबसे कमजोर पक्ष है फिल्म की कहानी जो दर्शकों को टुकड़ों में हंसाती है। तो अगर आप किसी अवार्ड शो की तैयारियां और रितेश और करण के बीच की जुगलबंदी देखने के इच्छुक हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। फिल्म के निर्देशक चकरी टोलेटी हैं।
जया बच्चन ने गोविंदा के गाने पर लगाए जमकर ठुमके, वायरल हुई वीडियो
Published on:
23 Feb 2018, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.