31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से चलेगी 20 और स्पेशल ट्रेनें, यूपी जाने वाले यात्रियों को भी होगा फायदा, देखें शेड्यूल

Festival Special Trains From Mumbai: रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पनवेल-गोरखपुर के बीच पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Nov 2023, 8:00 PM IST

नए अभियान से होगा 3 साल के लिए जेल,

नए अभियान से होगा 3 साल के लिए जेल,

Indian Railway Special Trains: भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चला रही है। हर साल दिवाली, छठ पूजा आदि त्योहारों के चलते यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते रेलवे के विभिन्न डिवीजनों में डिमांड के अनुसार स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती है।

त्योहारी सीजन की भीड़ के मद्देनजर इस साल भी रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। हाल ही में मध्य रेलवे ने मुंबई, पुणे, नागपुर आदि जगहों से चलने वाली दर्जनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया, जिसके सारे टिकटों की बुकिंग भी हो चुकी है। इस बीच, यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने 20 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह भी पढ़े-रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पनवेल और पुणे से चलेंगी 12 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पनवेल-गोरखपुर के बीच पूरी तरह से आरक्षित पूजा विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

पनवेल-गोरखपुर-पनवेल स्पेशल (4 ट्रिप)

05014 स्पेशल 25 नवंबर और 2 दिसंबर (शनिवार- 2 ट्रिप) को पनवेल से 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 20.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीँ, 05013 स्पेशल 24 नवंबर और 1 दिसंबर (शुक्रवार- 2 ट्रिप) को सुबह 9 बजे गोरखपुर से निकलेगी और अगले दिन दोपहर में 12.20 बजे पनवेल पहुंचेगी। इस ट्रेन का हॉल्ट कल्याण, नासिकरोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झाँसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होगा। 22 एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन में 20 द्वितीय श्रेणी की सीटें होंगी। 05014 के टिकटों की बुकिंग विशेष शुल्क पर 21 नवंबर से शुरू होगी।

वहीँ, मध्य रेलवे ने मुंबई-मंगलुरु/करमाली के बीच 16 विशेष ट्रेनें चलाने की जानकारी दी है। क्रिसमस और विंटर की भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-मंगलुरु औ रमुंबई-करमाली के बीच 16 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

मुंबई- मंगलुरु-मुंबई साप्ताहिक विशेष (4 ट्रिप)

01453 विशेष 22 दिसंबर और 29 दिसंबर (2 ट्रिप) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से रवाना होगी और अगले दिन 17.15 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। जबकि 01454 विशेष शनिवार 23 दिसंबर और 30 दिसंबर (2 ट्रिप) को 18.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन 14.25 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें 21 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर और 8 स्लीपर क्लास, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे होंगे।

मुंबई-मंगलुरु-मुंबई साप्ताहिक एसी विशेष (4 ट्रिप)

01155 विशेष मंगलवार 26 दिसंबर और 2 जनवरी 2024 (2 ट्रिप) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 17.15 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। जबकि 01156 विशेष बुधवार 27 दिसंबर और 3 जनवरी 2024 (2 ट्रिप) को 18.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन 14.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें 22 एलएचबी कोच होंगे, जिसमें एक एसी-फर्स्ट, तीन एसी-2 टियर, 15 एसी-3 टियर, एक पेंट्री कार और दो जेनरेटर कार होंगे।

इन दोनों ट्रेनों के ठहराव ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वररोड, रत्नागिरी, वैभववाड़ीरोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ीरोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कैनाकोना, कारवार, कुमता, मुरुदेश्वर, भटकल, कुंडापुरा, उडुपी, सुरथकल और थोकुर होगा।

मुंबई-करमाली-मुंबई साप्ताहिक विशेष (4 ट्रिप)

01455 विशेष रविवार 24 दिसंबर और 31 दिसंबर (2 ट्रिप) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 11.15 बजे करमाली पहुंचेगी। वहीँ, 01456 विशेष सोमवार को 25 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 (2 ट्रिप) को 11.45 बजे करमाली से छूटेगी और उसी दिन 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 21 आईसीएफ कोच वाली इस ट्रेन में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 5 जनरल सेकेंड क्लास शामिल हैं।

मुंबई-करमाली-मुंबई साप्ताहिक एसी विशेष (4 ट्रिप)

01459 विशेष गुरुवार 21 दिसंबर और 28 दिसंबर (2 ट्रिप) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 11.15 बजे करमाली पहुंचेगी। जबकि 01460 विशेष शुक्रवार 22 दिसंबर और 29 दिसंबर (2 ट्रिप) को 11.45 बजे करमाली से रवाना होगी और उसी दिन 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें 22 एलएचबी कोच होंगे, जिसमें एक एसी-फर्स्ट, तीन एसी- 2टियर, 15 एसी-3 टियर, एक पेंट्री कार और दो जेनरेटर कार।

इन दोनों ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वररोड, रत्नागिरी, राजापुररोड, वैभववाड़ीरोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम होगा।

स्पेशल ट्रेन 01453, 01155, 01455/01456 और 01459/01460 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 22 नवंबर से शुरू होगी।