मुंबई. म्हाडा के रिपोयर बोर्ड की ओर से बड़ी संख्या में आवेदकों की विभिन्न शिकायतों के निवारण की बैठक का आयोजन अब 18 जुलाई गुरुवार को कैम्प लगेगा, जबकि लोगों के ओर से मिलते प्रतिसाद को ध्यान में रखते हुए म्हाडा ने ऑनलाइन एप्लिकेशन की तारीख 16 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। इस दरम्यान 400 एप्लिकेशन म्हाडा को मिली हैं, जबकि मास्टरलिस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन की तारीख बढ़ने से म्हाडा को अभी और भी ज्यादा एप्लिकेशन मिलने की उम्मीद है। वहीं 16 जुलाई से म्हाडा की ओर से कांट्रेक्टर के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके तहत ट्रांजिट कैम्पों की बकाया राशि को ऑनलाइन भरा जा सकेगा। इस व्यवस्था से जहां लोगों में पारदर्शिता आएगी, वहीं टेनेंट्स घर बैठे भी अपनी बकाया राशि भर सकेंगे।