पिछले 40 दिनों से आंदोलन पर बैठे कुछ लोगों से 'पत्रिकाÓ ने बात की तो पता चला कि माहुल में लोगों को कई बीमारियां हो गई हैं, जिनमें सबसे अहम सांस लेने में परेशानी होना है। इतना ही नहीं आंदोलन में शामिल कई लोग प्रदूषण के चलते चर्म रोग का भी शिकार हुए हैं। इस इलाके में राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और बीएआरसी से दूषित हवा निकलती है, जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी बद से बदतर हो गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि विस्थापित हुए करीब चार सौ परिवारों को आलीशान कोहिनूर इलाके में फ्लैट दिए गए हैं।