मुंबई मनपा आपत्कालीन व्यवस्थापन विभाग द्वारा 2013 से 2018 तक मुंबई में कितने आपत्कालीन दुर्घटना घटी है उसमे कितने लोगो की मौत तो कितने घायल हुए है | इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी थी | जिसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका आपत्कालीन व्यवस्थापन विभाग के जनसंपर्क अधिकारी और सहाय्यक अभियंता सुनील जाधव ने जवाब देते हुए बताया है की 2013 से डिसेंबर 2018 तक कुल 3 हजार 323 घर, घरो के हिस्से ,दीवार , बिल्डिंग का हिस्सा गिरा है | इसमें कुल 249 लोगो की मौत तो 919 लोग घायल हुए है | आरटीआई के माध्यम से जानकारी निकालने वाले शकिल शेख की माने तो अधिकतर बिल्डिंग या बिल्डिंग का हिस्सा अवैध निर्माण के कारण ही गिरा है | इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटना घट रही है | इसके लिए मनपा या संबंधित विभाग को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिससे की इस तरह नागरिको की जान जाने से बचाई जा सके | जब की अवैध निर्माणों के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता राजिव मिश्रा ने पत्रिका से बात करते हुए बताया की मुंबई और आस पास के शहरों में घरो की कीमतों में बढ़ोतरी तेजी के साथ हुआ है | जिसके कारण आम नागरिको को घर ले पाना मुश्किल होता है | मजबूरन इस तरह के अवैध निर्माण बिल्डिंगो में सस्ते दर पर घर खरीदते है | यह आम नागरिक ही इस के शिकार हो जाते है | इसके लिए सरकार को सस्ते दर पर घरो की निर्माण करने की जरुरत है जिससे की आम नागरिक भी मुंबई और आस पास के शहरों में घर लेने का सपना साकार कर सके |
पिछले छह वर्षो में दुर्घटना