सूरत की जिस कोचिंग में छात्र आगजनी के शिकार हुए, उसमें कई व्यावसायिक कार्यालय भी थे। मुंबई में भी कई जगहों पर अनेक कमर्शियल बिल्डिंगों में सैकड़ों छात्रों की संख्या वाली कोचिंग चलती हैं। इसमें से केवल ग्यारह सौ स्कूल, निजी क्लास, बीएमसी-सरकारी स्कूल फायर ब्रिगेड के पास रजिस्टर्ड हैं। बीएमसी के नियम अनुसार निजी, व्यावसायिक और शैक्षणिक इमारतों में अग्निरोधी उपकरण होने अनिवार्य हैं। लेकिन, अनेक संस्थाएं, सोसायटी इसे नजरअंदाज कर रही हैं।