- रोहित के. तिवारी
मुंबई. ड्रीम प्रोजेक्ट बीडीडी चॉल में फर्जी कागजात के दम पर खरीद-फरोख्त करने वालों पर लगातार एसीबी की नजर बनी हुई है। बीडीडी चॉल के पुनर्वसन के पूर्व इस घोटाले में बिल्डरों के साथ कई बड़ी हस्तियों ने एक से अधिक मकान फर्जीवाड़ा कर खरीदा है। अब एसीबी ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए करीब 500 से भी ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा है। भ्रष्टाचार उन्मूलन विभाग (एसीबी) ने अपने नोटिस में चॉल रहवासियों को अपने सभी दस्तावेज फिर से दिखाने की बात कही है। वर्ली, एनएम जोशी मार्ग, नायगांव, शिवडी में स्थित बीडीडी चॉलों का पुनर्विकास कर उन्हें 550 वर्ग फुट का घर देने का वादा राज्य सरकार ने किया है।