3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: ‘मेरा फोन रिकॉर्ड क्यों किया?’ थाने में पुलिस अधिकारी से भिड़ी सांसद नवनीत राणा, वीडियो हुआ वायरल

Amravati MP Navneet Rana Video: इस मामले में सब्जी बेचने वाले एक युवक को अमरावती पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि शख्स ने लड़की को जबरन अपने पास रखा है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 7 Sep 2022, 2:08 PM IST

Navneet Rana

अंतरधार्मिक विवाह के मामले में पुलिस से भिड़ी सांसद नवनीत राणा

Maharashtra Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती शहर (Amravati News) में एक और अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन आक्रामक हो गए हैं। कथित तौर पर लड़की को अगवा करने और जबरन दूसरे धर्म में शादी करवाने के आरोप के बाद सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ राजापेठ पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस अधिकारियों से लड़की को जल्द से जल्द खोजने की मांग की।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सब्जी बेचने वाले एक युवक को अमरावती पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि शख्स ने लड़की को जबरन अपने पास रखा है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच नवनीत राणा का पुलिस अधिकारी के साथ तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है। यह भी पढ़े-Maharashtra News: "अगर तू शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे है तो मैं भी राणा हूं", नवनीत राणा की खुली चेतावनी

नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनका फोन रिकॉर्ड किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के माता-पिता मेरे पास शिकायत लेकर आए थे कि उसके पति ने उसे छुपाकर रखा है। लेकिन जब मैंने इस मसले पर फोन किया तो पुलिस ने मेरा फोन रिकॉर्ड कर लिया।

उन्होंने पुलिस अधिकारी से पूछा कि उनके कॉल को रिकॉर्ड करने का अधिकार किसने दिया था। इस मुद्दे पर सांसद नवनीत राणा ने अमरावती पुलिस स्टेशन में मौजूद अधिकारियों से जमकर बहस की। इसी बीच पुलिस और नवनीत राणा के बीच विवाद भी हो गया।

नवनीत राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमरावती को बदनाम क्यों किया जा रहा है? पीड़ित 19 साल की हिंदू लड़की है। लड़के को पकड़ लिया गया है। रात से ही पुलिस जांच कर रही हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। लड़की कहां है इस बारे में भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। राणा ने यह भी कहा कि लड़के के परिवार को भी पुलिस पकड़े तो एक घंटे में सब सच सामने आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि लड़के का एक समूह भी हैं।

मीडिया से बात करते हुए लड़की के माता-पिता ने कहा “मेरी बेटी दोपहर 12.30 बजे बैंक गई थी। लेकिन बाद में उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। आरोपी लड़का उनके घर कभी नहीं आया है।“

इस बारे में बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने कहा कि धारणी और अमरावती के ऐसे दो मामले आये हैं। धारणी में तो लड़की को हैदराबाद ले जाया गया है। बोंडे ने आरोप लगाया कि इन लड़कियों के माता-पिता की शिकायत भी पुलिस दर्ज करने से कतराती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़