मुंबई. बेस्ट कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। बेस्ट यूनियन का कहना है कि सोमवार से सभी कर्मचारी अपने घरों में कोरोंटाइन रहेंगे। दूसरी ओर बेस्ट प्रबंधन का कहना है कि बेस्ट अत्यावश्यक सेवा है, इसलिए कर्मचारियों की हड़ताल नहीं होगी और हमारी बसें अपनी सेवाएं देतीं रहेंगी।
गौरतलब है कि बेस्ट यूनियन ने कोरोना से बचाव लेकर प्रबंधन के सामने कुछ मांगे रखी हैं, लेकिन मांगे पूरी न होने के कारण बेस्ट कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अब तक बेस्ट के 120 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 52 लोग ठीक होकर अपने घरों में आ गए हैं।