23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में भारत बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब

संविधान (Samvidhan Bachao) बचाओं फ्लैग मार्च, लोकतंत्र (Democracy) व संविधान की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में सहभागी हुए लोग, Bharat Bachao rally in Mumbai
less than 1 minute read
Google source verification
मुंबई में भारत बचावो रैली में उमड़ा जन सैलाब

मुंबई में भारत बचावो रैली में उमड़ा जन सैलाब

मुंबई.कांग्रेस स्थापना दिन के अवसर पर संविधान व लोकतंत्र के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत बचाओं - संविधान बचाओं मार्च का आयोजन किया।
शनिवार को सुबह 10 बजे से मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से गिरगांव चौपाटी पर लोकमान्य टिलक के पुतले तक फ्लॅग मार्च निकाला गया। इस दौरान हजारों संख्या में लोग इस फ्लैग मार्च में शामिल हुए। धर्मनिरपेक्ष संघटना व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आम जनता इस फ्लैग मार्च में सहभागी हए।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर 1885 के दिन मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई। कांग्रेस के पहले अधिवेशन में धर्मभेद, वंशभेद, प्रांतभेद आदि भेदभाव के खिलाफ अखिल भारतीय राष्ट्रीयता बनाए रखने का निर्णय लिया गया था। उसी तत्व के आधार पर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ यह मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री बालासाहेब थोरात के नेतृत्व में निकाला जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग