2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने रचा कीर्तिमान,आखिरी कार्य दिवस पर की सुबह साढ़े तीन बजे तक सुनवाई

न्यायाधीश शाहरूख जे कथावाला ने खचाखच भरी अदालत में एक ही दिन में 100 से ज्यादा याचिकाओं पर की सुनवाई...
2 min read
Google source verification
bombay high court and judge

bombay high court and judge

(मुंबई): बॉम्बे हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश से पहले शुक्रवार को आखिरी कार्य दिवस पर अधिकतर न्यायाधीश जहां शाम पांच बजे तक लंबित मामलों और अत्यावश्यक सुनवाई से जुड़े मामलों को निपटाते रहे तो वहीं एक न्यायाधीश ने अपनी अदालत में आज तड़के तक सुनवाई की। वह उन मामलों की सुनवाई कर रहे थे, जिनमें अत्यावश्यक आधार पर अंतरिम राहत मांगी गई थी। न्यायाधीश शाहरूख जे कथावाला ने खचाखच भरी अदालत में सुबह साढ़े तीन बजे तक सुनवाई की और इस दौरान जिरह सुन याचिकाओं पर आदेश पारित किए। इस तरह से उन्होंने अदालती कामकाज में एक नया कीर्तिमान रचा है।

अदालत में न्यायाधीश के रहने तक मौजूद एक वरिष्ठ वकील ने कहा कि अदालत कक्ष उन वरिष्ठ अधिवक्ताओं, वकीलों और याचिकाकर्ताओं से भरा हुआ था, जिनके मामलों की सुनवाई हो रही थी। उनकी अदालत में करीब 100 से ज्यादा दीवानी याचिकाएं लगी थीं, जिनमें अत्यावश्यक आधार पर अंतरिम राहत मांगी गई थी।

एक घंटे पूर्व ही शुरू कर देते हैं अदालती कार्यवाही

विदित हो कि यह पहला मौका है, जब न्यायाधीश कथावाला अदालत में इतनी देर तक बैठे थे। दो हफ्ते पहले भी हालांकि उन्होंने अपने कक्ष में आधी रात तक मामलों की सुनवाई की थी। एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि न्यायाधीा कथावाला उस समय भी ( सुबह साढ़े तीन बजे ) इतने ही ताजादम दिख रहे थे, जैसा कि सुबह कार्यालय आने पर कोई लगता है। मेरा मामला सबसे अंत में सुने जाने वाले मामलों में शामिल था। तब भी न्यायाधीश ने बेहद धैर्य पूर्वक हमारी बात सुनी और आदेश पारित किया। न्यायाधीश कथावाला अक्सर करीब एक घंटा पहले सुबह 10 बजे अदालती कार्यवाही शुरू कर देते हैं और पांच बजे के बाद भी मामलों की सुनवाई करते रहते हैं। उनके स्टाफ के एक सदस्य ने बताया कि देर तक मामले की सुनवाई करने के बावजूद अगले दिन न्यायाधीश सुबह तय समय पर अपने कक्ष में लंबित मामलों को निबटाने के लिए पहुंच जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग