11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला: महाराष्ट्र में यथावत रहेगा प्लास्टिक पर बैन

महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन पर रोक से हाईकोर्ट का इंकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 13 Apr 2018, 9:30 PM IST

bombay high court

(मुंबई): महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्लास्टिक बैन के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। प्लास्टिक निर्माता एसोसिएशन ने महाराष्ट्र में सरकार के प्लास्टिक बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्लास्टिक बैन के फैसले पर रोक लगाने से मना कर दिया।  

devendra  fadanvis

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने 26 मार्च 2018 को एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें राज्य में प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल, बिक्री, वितरण और भण्डारण पर रोक लगाई गई थी। महाराष्ट्र सरकार के इस आदेश के बाद उद्योग संगठनों ने आशंका जाहिर की थी कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने से करीब तीन लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे, लिहाजा इस मामले का हल निकाला जाए। इस विषय में बॉम्बे हाइकोर्ट ने कहा किे प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने से विक्रेताओं को भारी नुकसान हो सकता है मगर इन उत्पादों के प्रयोग से पर्यावरण को जो हानि हो रही है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।