23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: जवान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 110 साल के इतिहास में आज सबसे बड़ा दिन, ‘गदर 2’-‘ड्रीम गर्ल 2’ ने भी दिखाया दम

Box Office collection Report: रविवार की छुट्टी में जवान ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 10 Sep 2023, 6:45 PM IST

box_office__tt.jpg

Box Office collection Report Sunday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। फिल्म ने आज अपना ही गुरुवार को बनाए 75 और शनिवार के 77 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने आज, 10 सितंबर को 82 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिन्दी सिनेमा के 110 साल के इतिहास में एक फिल्म की ये किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई है। 'जवान' ने हिन्दी फिल्मों के तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 288 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 ने भी की अच्छी कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 31 दिन पूरे कर लिए है। फिल्म ने रविवार को अच्छी कमाई करते हुए 1 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। गदर-2 की कुल कमाई अब 513 करोड़, 75 लाख है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 17वें दिन, 10 सितंबर को 1 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। ड्रीम गर्ल 2 का कुल कलेक्शन 99 करोड़, 47 लाख हो गया है। फिल्म अब 100 करोड़ के आंकड़े के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: सनी देओल बोले- 30 साल पहले शाहरुख से हुई लड़ाई था बचपना, बताया अब कितनी होती है बातचीत

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग