सायन हॉस्पिटल में कार्यरत है हेल्थ वर्कर...
बहरहाल, 45 वर्षीय महिला को कोविद-19 के उपचार के लिए जहां हॉस्पिटल भेज दिया गया है, वहीं प्राथमिक तौर पर पता चला है कि वह महिला सायन हॉस्पिटल में कार्यरत थी और वह अपने पति व दो बच्चों समेत संस्थान के परिसर में रहती हैं, जबकि पति आईआईटी में जॉब करता है। वहीं संबंधित इलाके को सैनेटाइज कराया जा रहा है, जबकि उसके संपर्क में आए अन्य स्थानीय लोगों समेत सायन अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी सघन जांच की जा रही है। साथ ही उसकी फैमिली समेत पड़ोसियों को प्राथमिक तौर पर सख्ती से होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।