10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठाणे में आम महोत्सव

बढ़ेगी बाजार की रौनक: आम का स्वाद ले सकेंगे आम लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Chandra Prakash sain

•

Updated: 30 Apr 2019, 10:03 PM IST

mumbai news

ठाणे में आम महोत्सव


ठाणे. पर्यावरण में आए बदलाव के चलते इस साल आम के उत्पादन में भले कमी आई है, लेकिन आम उपभोक्ताओं को हर किस्म के आमों का स्वाद जरूर मिलेगा। हालांकि बताया यह जा रहा है कि इस बार केवल 35 प्रतिशत आम की बाजारों की रौनक को बढ़ाएंगे। भाजपा विधायक संजय केलकर के साथ मनपा में भाजपा के गटनेता संजय वाघुले, एड. सुभाष काले, अशोक भोईर, संस्कार के पदाधिकारी विष्णु रानाडे, संतोष सालुंखे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा विधायक ने कहा कि साल 2016 में एक लाख 80 हेक्टर में तीन लाख 20 हजार मैट्रिक टन, साल 2017 में दो लाख 56 हजार मैट्रिक टन और साल 2018 में एक लाख 28 हजार मैट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ था। इस साल पर्यावरण में आए बदलाव के चलते आम का उत्पादन कम हुआ है। ऐसे में केवल 35 प्रतिशत ही आम बाजारों में दिखाई देंगे। संस्कार के पदाधिकारी विष्णू रानाडे ने कहा कि आम का उत्पादन भले ही कम हुआ है, लेकिन आम लोगों को इसका जायका दिलाने का प्रयास एक मई से 10 मई तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक ठाणे में आयोजित आम महोत्सव के माध्यम से किया जाएगा। यह आयोजन महाराष्ट्र राज्य कृषि विभाग और कृषि विपणन मंडल द्वारा पुरस्कृत संस्कार और कोकण विकास प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। आम महोत्सव को बीते 14 सालों से आयोजित किया जा रहा है।
मिलावटी आमों का बाजार हुआ तेज
कोकण विकास प्रतिष्ठान के राजेंद्र तावडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी आम विक्रेता कर्नाटक के आम को कोकण के आमों में मिलाकर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले आम बिक्री दलालों के हाथों में चला गया था। इसके चलते आम के उत्पादकों को मुनाफा नहीं मिल रहा था।
किसानों और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाने का काम इस महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है। महोत्सव में इस बार 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें 40 स्टॉल आम और 10 स्टॉल महिला बचत गटों के लिए लगाए जाएंगे। स्टॉलों पर कोकण के विभिन्न प्रकार के आमों को बेचा जाएगा। इस दौरान बताया गया कि आम की बिक्री मुंबई में 360 करोड़ रुपए की होती थी। इसमें सौ करोड़ रुपए के आमों को विदेशों में निर्यात किया जाता था। बिते साल इस महोत्सव में आम की करीब सवा दो करोड़ रुपए की खरीदी और बिक्री हुई थी। इस साल यह आंकड़ा
तीन करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।