
Corona: मुम्बई मनपा आयुक्त सहित दो अतिरिक्त आयुक्त को हटाया..कोरोना काबू करने में हो रहे थे नाकाम!
मुम्बई। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बेहतर परिणाम देने में असफल हो रही मुम्बई मनपा के आयुक्त प्रवीण परदेशी को हटाया गया है।परदेशी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल चहल को लाया गया है। मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों में कुप्रबंधन को लेकर नाराज सरकार ने आयुक्त सहित दो अतिरिक्त आयुक्त को भी बदल दिया ।
सूत्रों की माने तो कोरोना के चल रहे अभियान में केंद्र से आये पर्यवेक्षक टीम ने मनपा के अधिकारियों में समन्वय को लेकर काफी नाराजगी जताई है। शराब की दुकानों को खोलने की योजना पर तैयारी और मुम्बई में स्थिति को संभालने के मामले में केंद्र सरकार को इनकी रिपोर्ट संतोषजनक नही गई। जिसे देखते हुए राज्य सरकार मनपा में अधिकारियों को हटाने का फैसला किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरीय विकास विभाग के प्रधान सचिव इकबाल चहल को तत्काल मुम्बई मनपा आयुक्त पद की कमान संभालने का निर्देश दिया गया । परदेशी को चहल की जगह भेजा गया है ।
इसी के साथ ठाणे मनपा के पूर्व आयुक्त संजीव जैसवाल को मुम्बई मनपा अतिरिक्त आयुक्त, एमएमआरसी की पूर्व महा प्रबंधक अश्विनी भिड़े को मुम्बई मनपा में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है । मनपा में अतिरिक्त आयुक्त बालासाहेब जरहड़ की जगह जैसवाल तो जयाश्री बोज की जगह अश्विनी भिड़े को लाया गया है । जयाश्री को लघु उद्योग विभाग का महाप्रबंधक बनाया गया है तो आबासाहेब जरहड़ को हटा कर मदद व पुनर्वसन विभाग में सचिव किशोर राजे निम्बालकर की जगह भेज गया है । किशोर राजे को पीडब्ल्यूडी विभाग में सचिव मनोज सौनिक की जगह भेजा गया है तो सौनिक को वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है ।
Updated on:
08 May 2020 10:10 pm
Published on:
08 May 2020 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
