30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना राहत: महाराष्ट्र के 25 जिले होंगे अनलॉक तो 11 में बढ़ेगी सख्ती

दोनों डोज ले चुके लोगों को मिलेगी लोकल ट्रेन में सफर की अनुमति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Chandra Prakash sain

•

Updated: 29 Jul 2021, 8:18 PM IST

दो कोरोना संक्रमित मिले

दो कोरोना संक्रमित मिले

मुंबई. कोरोना पाबंदियों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। संक्रमितों की संख्या में गिरावट को देखते हुए महाराष्ट्र के 36 में से 25 जिले अनलॉक होंगे। ऊंची संक्रमण दर वाले 11 जिलों में सख्ती बढ़ाने का फैसला भी सरकार ने किया है। आर्थिक राजधानी के लोगों को लोकल गाडिय़ों में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को यात्रा की छूट मिल सकती है। लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफलाइन मानी जाती है। लोकल में फिलहाल इमरर्जेंसी सेवा से जुड़े लोगों को ही यात्रा की अनुमति है। संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए सामाजिक संस्थाएं और राजनीतिक दल लोकल ट्रेन में आम लोगों की आवाजाही खोलने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गुरुवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें कोरोना के हालात की समीक्षा की गई। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 25 जिलों में कोरोना नियंत्रण में है। संक्रमण के मामले बढ़ नहीं रहे हैं। दूसरी तरफ सोलापुर-सांगली सहित 16 जिलों में संक्रमण दर ऊंची बनी हुई है। इन जिलों में पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से शनिवार के बीच प्रतिबंधों में ढील मिलेगी जबकि रविवार को मौजूदा नियम लागू रहेंगे। टोपे ने कहा कि लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति मिलेगी या नहीं, यह फैसला मुख्यमंत्री करेंगे। सूत्रों के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को 15 अगस्त के आसपास लोकल ट्रेन में यात्रा की छूट मिल सकती है।

दुकानदारों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड टॉस्क फोर्स के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने 25 जिलों में लॉकडाउन नियमों में ढील देने का फैसला किया है। दुकान खोलने की समय सीमा बढ़ाइ जाएगी। थिएटर, सिनेमा हॉल, जिम आदि के संचालन में राहत मिलेगी। होटल-दुकानें खोलने का समय शर्तों के साथ रात नौ बजे तक बढ़ सकता है। अगले दो-तीन दिन में गाइडलाइन जारी होगी।

शादी समारोह पर ढील नहीं
टोपे ने कहा कि शादी समारोह से जुड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे। वैवाहिक कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि एसी हॉल के इस्तेमाल से लोगों को बचना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग