महिला अपराध और सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ 112 की जिम्मेदारी संभाल रहीं शालिनी का बेटा चार साल का है। लॉक डाउन, सामाजिक दूरी के इस कठिन वक्त में मां की भूमिका पर कहती हैं, 12 दिन तक बेटे संग मनोवैज्ञानिक शीत युद्ध चला। ड्यूटी से आकर उसे न छूना, उसे न खाना खिलाना, गले न लगाना। सब कुछ अजीब से हो गया है। पर फर्ज और सावधानी दोनों जरुरी है। इधर, हॉट स्पॉट इलाके लखनऊ कैंट इलाके की पुलिस अधीक्षक डॉ. बीनू सिंह ने अपने तीन बच्चों को प्रतापगढ़ में नानी के पास भेज दिया है। चुनौतीपूर्ण समय में शहर में शांति बहाली के लिए संघर्ष करती रहती हैं। बच्चों की शिकायत है, मैंने उन्हें दूर कर दिया पर उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।