बीपीटी के अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या और डॉक्टरों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कोरोना केयर आश्रम बनाया गया है। यहां पर कोरोना पीड़ित 50 वर्ष से कम आयु के मरीजों का उपचार किया जाएगा। बिना लक्षण वाले मरीजों को आश्रम में भर्ती किया जाएगा। भर्ती करने से पहले मरीज को दो दिन अस्पताल में रखकर जरूरी जांच की जाएगी।योग, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक तरीकों से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा, उन्हें ठीक किया जाएगा।