मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यापारिक संगठन की ओर से मुंबई हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका में यह अनुरोध किया गया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में थर्माकोल से बने उत्पाद बेचने की छूट दी जाए। संगठन का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो ऐसे व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने उत्सव के बाद स्वयं से इन उत्पादों का निस्तारण करने की बात कही है।