महालक्ष्मी मंदिर का इतिहास: कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगभग 7 हज़ार से भी प्राचीन है। इस मंदिर के भीतर माता लक्ष्मी मंदिर के साथ-साथ भगवान सूर्य, दुर्गा माता और विष्णु आदि के अलावा कई देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित है। मिली जानकारी के मुताबिक इसे 11 वीं सदी में स्थापित किया गया था। तभी से मंदिर की पूजा होती चली आ रही है।