भाजपा आलाकमान के साथ दिल्ली में चर्चा के बाद मुंबई लौटे पाटील, शिवसेना नेता देसाई के साथ पत्रकारों के साथ मुखातिब हुए। दोनों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, आरपीआइ नेता रामदास आठवले, आरएसपी के महादेव जानकर, शिवसंग्राम के विनायक मेटे और रैयत क्रांति पार्टी के सदाभाऊ खोत के बीच हुई चर्चा के बाद महायुति पर सहमति बन गई। हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा-शिवसेना को छोड़ बाकी दलों के नेताओं की गैर-हाजिरी बहुतों को खली।