मुंबई. बांद्रा स्थित महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड (म्हाडा) की मुख्यालय इमारत के पुनर्विकास का मामला अटक गया है। प्रशासन ने इसके पुनर्विकास का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा था, जिसे बदलते हुए इसकी मरम्मत का निर्णय किया गया है। इस पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आईआईटी बॉम्बे की ओर से हाल ही में इसका स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट दिया गया था, जिसमें मरम्मत की सिफारिश की गई थी।