16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mumbai में हुआ देश का सबसे महंगा जमीन सौदा

तीन एकड़ के भूखंड के लिए जापानी कंपनी ने लगाई 2,238 करोड़ की बोली रियल एस्टेट बाजार में मंदी के चलते बोली प्रक्रिया में नहीं शामिल हुई कोई घरेलू कंपनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 25 Jun 2019, 9:41 PM IST

patrika mumbai

mumbai में हुआ देश का सबसे महंगा जमीन सौदा

मुंबई. अचल संपत्ति बाजार पर मंदी के साए के बीच आर्थिक राजधानी मुंबई में देश का सबसे महंगा जमीन सौदा हुआ है। बांद्रा कुर्ला कांपलेक्स (बीकेसी) में स्थित तीन एकड़ के भूखंड के लिए जापान के सुमितोमो ग्रुप ने 2,238 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। जापानी कंपनी ने प्रति एकड़ के लिए 745 करोड़ रुपए चुकाने की पेशकश की है। मंदी के चलते रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी एक भी घरेलू कंपनी बोली प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई।
मिली जानकारी अनुसार बीकेसी के तीन भूखंडों के लिए एमएमआरडीए ने बोली मंगाई थी। इनमें से तीन एक एकड़ के प्लॉट के लिए सुमितोमो ने बोली लगाई। बाकी दोनों भूखंडों के लिए कोई खरीदार नहीं मिला है। माना जा रहा कि जापान का सुमितोमो ग्रुप बीकेसी में अपना मुख्यालय बनाएगा। जानकारों का कहना है कि जापानी समूह ने उक्त भूखंड के लिए ज्यादा कीमत लगाई है।
बताया जा रहा कि जिस प्लॉट को सुमितोमो ग्रुप ने खरीदा है, उसका रिजर्व प्राइस 3.44 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर था। इससे पहले 2010 में लोढ़ा ग्रुप ने एमएमआरडीए के साथ वडाला स्थित 6.2 एकड़ के भूखंड के लिए 4,050 करोड़ रुपए में सौदा किया था। इसके लिए लिए लोढ़ा ग्रुप ने प्रति एकड़ 653 रुपए करोड़ रुपए चुकाए थे। माना जा रहा कि सुमितोमो समूह भारत में अपनी इकाइयों के दफ्तर बीकेसी में खोल सकता है। साथ ही बचे क्षेत्र को किराए पर भी उठा सकता है।
इस डील के बाद भारत और जापान के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की बात कही जा रही है। वैसे तो भारत के बिजनेस क्षेत्र में सुमितोमो की मजबूत पैठ पहले से ही है। इनमें सुमितोमो मित्सुई फाइनेशियल ग्रुप, एनईसी कॉर्पोरेशन और निप्पन स्टील, माज्दा मोटर्स शामिल हैं। यह भी माना जा रहा कि इस प्रॉपर्टी डील से मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में तेजी आएगी।

65 हजार वर्ग मीटर जगह और बेचना चाहते हैं
एमएमआरडीए ने बीकेसी प्लॉट के लिए जापानी समूह की पेशकश की पुष्टि की है। सुमितोमो ग्रुप ने 3.41 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बोली लगाई है। बीकेसी में हम 65 हजार वर्ग मीटर जगह और बेचना चाहते हैं। उम्मीद है कि इसके लिए भी हमें जल्द ही बोलियां मिलेंगी।
दिलीप कवठकर, ज्वाइंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एमएमआरडीए