बात 1996 की है बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र के 27 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के लिए एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने दुनिया भर में लोकप्रिय माइकल जैक्सन को मुंबई आने नेवता दिया। माइकल मुंबई आए। यह वह समय था जब शिवसेना अपने पीक पर थी। बाल ठाकरे की एक आवाज पर मुंबई इधर से उधर हो उठती थी। शिवसेना ने माइकल का जोरदार स्वागत किया। राज ठाकरे उस समय शिवसेना के उद्योग सेना की कमान संभालते थे। शिवसेना ने इस कॉन्सर्ट में अपनी सारी ताकत झोंक दी, पूरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। माइकल जैक्शन ने कॉन्सर्ट में प्रदर्शन किया। भारी भीड़ देख माइकल बहुत खुश हुए। वे बाल ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे। वहां उन्होंने बहुत समय बिताया। कहा जाता है कि माइकल जैक्शन ने बाल ठाकरे के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया, देर तक वे इसी टॉयलेट में बंद रहे। काफी समय के बाद वे बाहर निकले। उन्होंने ठाकरे परिवार के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने यहां पर पारिवारिक गुफ्तगू की। बाल ठाकरे ने उन्हें चांदी का तानपुरा और तबला भेंट किया। बताया जाता है कि भीड़ को देखकर माइकल ने पूछा कि क्या ये 27 लाख लोग मेरे फैन हैं, तो मैनेजर ने कहा अभी कह नहीं सकते, लेकिन अगर आप इनकी मदद करते हैं, तो ये सभी आपके फैन जरूर हो जाएंगे। इसके बाद तुरत माइकल ने चार करोड़ रुपए का चेक काट दिया।