19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़, सिया के भाई को वकील ने थमाया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

Sia Goyal brother Vs advocate Aashutosh Srivastava: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीवास्तव ने 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 30, 2026

Siya Goyal Ketan Agrawal murder case

सिया के भाई ने वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर लगाए गंभीर आरोप (Photo: X/ANI)

Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच मामले ने अब एक नया कानूनी मोड़ ले लिया है। मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके जवाब में श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है।

साहिल गोयल ने कहा, "हमने उन्हें कभी अपना वकील नियुक्त नहीं किया। वह जो भी दावा कर रहे हैं, उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।" यह विवाद रविवार से शुरू हुआ था, जब एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने खुद को सिया गोयल का वकील बताते हुए मीडिया से बातचीत शुरू की थी। सोमवार को भी अदालत में सुनवाई के दौरान आशुतोष श्रीवास्तव और विपुल डुशिंग दोनों ही सिया की ओर से पेश हुए और करीब 40 मिनट तक चली सुनवाई में अपनी-अपनी दलीलें रखीं।

सिया के भाई ने क्या लगाए आरोप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल गोयल का दावा है कि एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव उनके परिवार के अधिकृत वकील नहीं हैं और परिवार की ओर से उन्हें कभी सिया की पैरवी के लिए नियुक्त नहीं किया गया। साहिल ने यह भी आशंका जताई कि संभव है सिया गोयल के हस्ताक्षर धोखे से लिए गए हों।

इन आरोपों के सामने आने के बाद मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अदालत में सिया ने क्या कहा?

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सोमवार को उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब मुख्य आरोपी सिया गोयल की ओर से पुणे के वडगांव मावल कोर्ट में पैरवी करने वाले वकील को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

अदालत में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विपुल डुशिंग और आशुतोष श्रीवास्तव, दोनों ने खुद को सिया गोयल का वकील बताया। हालांकि, इस भ्रम को आखिरकार खुद सिया गोयल ने ही दूर किया। सिया ने अदालत को बताया कि मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं, बल्कि विपुल डुशिंग हैं। इसके बाद यह विवाद और गहरा गया।

आशुतोष श्रीवास्तव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

साहिल गोयल के आरोपों के बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने उन्हें 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि साहिल ने उन पर झूठे, बेबुनियाद और मानहानिकारक आरोप लगाकर उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

इस नोटिस में साहिल गोयल से आरोप वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अब सबकी नजर साहिल के जवाब पर

केतन अग्रवाल हत्याकांड पहले से ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस मामले से जुड़ा यह नया कानूनी विवाद भी सुर्खियों में आ गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि साहिल गोयल 10 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस का क्या जवाब देते हैं और यह विवाद आगे किस दिशा में बढ़ता है।

गौरतलब है कि केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ पुलिस की जांच अभी जारी है और मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने सोमवार को दोनों की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग