30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लीज पर लिए गए विमानों का किराया बढ़ने से जानें कितनी महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट

फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले लोगों को जबदस्त झटका लगने वाला हैं क्योंकि जल्दी उन्हें फ्लाइट में ट्रेवल करने के लिए पहले से भी अधिक किराया भरना पड़ सकता है। जानें कितनी महंगी हो जाएगी फ्लाइट्स की टिकट ...

2 min read
Google source verification
Flights

मुंबई। विमानों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द फ्लाइट की टिकट के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करने पड़ सकती है। दुनियाभर में लीज पर लेने वाले विमानों का किराया 7% से 14% तक बढ़ने से इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की ओर से फ्लाइट की टिकट गर्मियों के सीजन में 30% तक बढ़ने की आशंका है। वहीं फ्लाइट की टिकट पिछले एक साल में 20% से अधिक बढ़ी है। रेंट तब सबसे अधिक बढ़ा है, जब दुनियाभर में ट्रैवलिंग करने वालों की संख्या बढ़ी है और एयरलाइन कंपनियों में विमानों की किल्लत बढ़ी है।

एक साल में विमान का रेंट इतना बढ़ा























































नए एयरक्राफ्टरेंट (वर्तमान में)बढ़ोतरी
ए321नियो4,20,00010%
बी737 मैक्स93,80,0009%
ए320नियो3,750008%
बी737 मैक्स83,65,0007%
10 साल पुराने एयरक्राफ्ट
ए321-2002,14,00014%
बी737-900212,00014%
बी737-8001,94,00013%
ए320-2001,77,00014%

( किराए की कीमत डॉलर में, जनवरी 2024 का डेटा )

इसलिए बढ़ेगा किराया
विमानों की डिलीवरी, रिपेयर में भारी बैकलॉग, कुशल श्रम और कच्चे माल की कमी के चलते दुनियाभर में औसतन हर साल 350 विमान वर्ष 2026 तक ठप रहने की आशंका है। वहीं
650 विमान वर्ष 2024 की पहली छमाही में ठप रहने की आशंकाइंडिगो के आलावा 40 से अधिक एयरलाइंस प्रैट और व्हिटनी के इंजन की चुनौतियों से जूझ रहे है। जिसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जनवरी में कुल फ्लाइट्स में 2.3% की गिरावट आई है।

10 साल पुराने एयरक्राफ्ट का किराया सबसे अधिक बढ़ा
एविएशन रिसर्च फर्म इश्का के मुताबिक विमानों की ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने से 10 साल पुराने एयरक्राफ्ट का किराया सबसे अधिक बढ़ा है। जहां एयरबस ए320 का किराया वर्ष 2024 के जनवरी में 14% बढ़कर 177,000 डॉलर प्रति माह तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 155,000 डॉलर प्रति माह था। वहीं बोइंग B737-800 का किराया 13% बढ़कर 194,000 पर पहुंच गया, जो वर्ष 2023 में 171,000 डॉलर था। हालांकि नए एयरक्राफ्ट की कीमतों में दोगुना उछाल देखने को मिला है, लेकिन रेंट में पुराने विमानों की तुलना में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी रही है। ऐसे में नए विमान ए320 नियो का किराया 8% बढ़कर 375,000 डॉलर रहा, वहीं बोइंग 737-मैक्स 8 का किराया 7% से बढ़कर 365,000 डॉलर पहुंच गया।

दुनियाभर के 94.1% यात्रियों ने वर्ष 2023 में किया ट्रैवल
वहीं अंतर्राष्ट्रीय वायु ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आइएटीए) के अनुसार वर्ष 2023 में एयर ट्रैफिक 94.1% रहा था। जबकि देश में 152 मिलियन लोगो ने यात्रा की। एयर ट्रेवल वर्ष 2023 में 23% बढ़ने के साथ 2019 केप्री-कोविड के 5% से भी अधिक रहा।