1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​लाडकी बहन योजना : अगस्त की किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, गौरी आगमन पर मिल सकते हैं 1500 रुपए

Ladki Bahin Scheme: मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना की अगस्त महीने की किस्त अभी तक महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची है। गणेशोत्सव के दौरान गौरी आगमन के आसपास 1500 रुपए की किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
Ladki Bahin Scheme August Installment

प्रतीकात्मक तस्वीर

Ladki Bahin Scheme August Installment: मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना की अगस्त महीने की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सितंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक अगस्त की किस्त खाते में नहीं पहुंची है। अब चर्चा है कि सरकार गणेशोत्सव के दौरान गौरी आगमन के मौके पर महिलाओं के खातों में 1500 रुपए जमा कर सकती है। मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

जुलाई की किस्त खातों में पहुंची

ऐसे में जिन परिवारों की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम है, उन परिवारों की पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। जुलाई महीने की किस्त महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है, लेकिन अगस्त की किस्त अभी बाकी है। अगस्त की किस्त को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे। इसी बीच सामने आई जानकारी के अनुसार, सरकार गणेशोत्सव के दौरान अगस्त की किस्त जारी करने पर विचार कर रही है। खास तौर पर गौरी आगमन के समय महिलाओं के खातों में पैसे जमा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

गौरी आगमन के आसपास जारी हो सकती है किस्त

अगर सरकार गौरी आगमन के आसपास किस्त जारी करती है तो त्योहार के समय महिलाओं के खातों में 1500 रुपए पहुंच सकते हैं। इससे लाभार्थी महिलाओं को त्योहार के दौरान आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अगस्त की किस्त किस तारीख को जारी होगी। गौरी आगमन के समय पैसे जमा होने को लेकर भी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल इसे संभावित तारीख के तौर पर ही देखा जा रहा है। सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही अगस्त की किस्त की सही तारीख सामने आएगी।

क्या है मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना

मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपए जमा किए जाते हैं। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने उम्र और अन्य पात्रता से जुड़ी शर्तें भी तय की हैं। पात्र महिलाओं को यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू खर्च में आर्थिक मदद मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग