लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर अंजूरफाटा स्थित मेघधारा मार्केट के 12 दुकानदारों-सुभाष धर्मराज जैन, रमेश रामदास वर्मा, राजेश धनजी मालदे, जतिन अमृत लाल शहा, भंवरलाल चोपड़ा, नाथाभाई, जीतेन्द्र चंद्रकांत पटेल, किशोर गुलाबचंद्र शहा, मयूर गिरीश शहा, अभिषेक रामकिशोर विश्वकर्मा, प्रवीण प्रेमचंद शहा और इश्तियाक बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह दापोडा रोड (Dapoda Road) के अमिता कांप्लेक्स (Amita Complex) के जैनम इंटर प्राइजेस के गाला नंबर 5 के मालिक जैनम जसानी, न्यू फ्रेंड्स इलेक्ट्रिक वक्र्स के मालिक शकील जमील खान और ग्लोबल वेयर हाउस के जाफर भाई तालपतरीवाला के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।