16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown2.0: मुंबई में 242 नए पॉजिटिव केस, 18 की मौत, अब तक COVID-19 के 6817 मामले…

117 मरीजों ( Patients ) को भेजा गया घर ( House ), आज मिले 394 पॉजिटिव ( Positive ) केस, राज्य में कोविद-19 ( COVID-19 ) से मरने वालों की संख्या 301 हो गई है। वहीं राहत ( Relief ) की बात यह है कि जहां राज्य ( State ) में मृत्युदर ( Death Rate ) घटी है, वहीं अब तक 957 मरीजों को घर भेजा जा चुका है

7 min read
Google source verification
Lockdown2.0: मुंबई में 242 नए Positive केस, 18 की मौत, अब तक COVID-19 के 6817 मामले...

Lockdown2.0: मुंबई में 242 नए Positive केस, 18 की मौत, अब तक COVID-19 के 6817 मामले...

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरसे दिन-प्रतिदिन महामारी सरकार की चिंता बढाती जा रही है, जबकि राज्य स्तर पर पूरा सरकारी अमला मिलकर कोविद-19 की महामारी से अपने-अपने स्तर पर लड रहा है। राज्य में शुक्रवार को 394 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले, जबकि आज 117 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, वहीं उन्हें 14 दिनों की खुद के ध्यान देने की हिदायद दी गई। वहीं राज्य में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 6817 तक जा पहुंची है, जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज वायरस के 242 पॉजिटिव केस मिले, जबकि आज 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मुंबई के 11 मृतक शामिल हैं। वहीं राज्य में कोविद-19 से मरने वालों की संख्या 301 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि जहां राज्य में मृत्युदर घटी है, वहीं अब तक 957 मरीजों को घरभेजा जा चुका है।

Maha Corona: मुंबई में 522 पॉजिटिव केस, 14 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 6427







धारावी में आज मिले सिर्फ 6 नए केस, दादर में मिला एक पॉजिटिव...
एशिया की सबसे बडी स्लम बस्ती धारावी में आज राहत की खबर है। दरअसल, यहां आज कोरोना वायरस के कुल 6 पॉजिटिव केस ही आए हैं। यहां पर अब संक्रमित मिलने वालों संख्या में गिरावट आने लगी है। वहीं अब धारावी में 220 जहां पॉजिटिव केस हैं, वहीं अब तक यहां 14 मरीाजों की मौत हो चुकी है। वहीं बीएमसी के अनुसार, दादर में आज मिले एक नए कोरोना मरीज से अब वहां पर संक्रमितों की संख्या 29 हो गई है, जबकि माहिम में एक नया केस मिलने से अब वहां 25 पॉजिटिव केस हो गए हैं।

Maha Corona: महाराष्ट्र में COVID 19 के 5649 केस, 18 मरीजों की मौत...

बनेगा बूथ, कई विभिन्न सेवाएं जारी...
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशानुसार ही राज्य सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ इलाज हो रहा है, इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। क्वॉरेंटाइन के लिए जहां स्कूलों और कॉलेजों का इस्तेमाल हो रहा है, वहीं मोबाइल वैन सेवा से लोगों को राहत पहुंचाने का काम जारी है। पीपीई किट की आवश्यकता को दूर करने के लिए एक फोटो बूथ प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत एक बूथ बनेगा, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति ही अंदर खडा रहकर बाहर निकले दस्तानों से सामने वाले को चेक कर सकेगा, उसके लिए पीपीई किट की जरूरत नहीं है।

Maha Corona: राज्य में 552 नए पॉजिटिव केस, आज घर भेजे गए 150 मरीज...

85 पत्रकारों की कोविद-19 जांच...
शहरी विकास मंत्री व सांसद एकनाथ शिंदे की ओर से बांद्रा में पत्रकारों के लिए कोरोना वायरस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 85 पत्रकारों की जांच की गई, जबकि अभी तक 405 पत्रकारों, जिनमें प्रिंट और समाचार पत्रकार समेत फोटोग्राफर और वीडियो ग्राफर की जांच आयोजित हो चुकी हैं। वहीं आईसीएमआर मान्यता के साथ निजी लैब की ओर से ठाणे शहर, नवी मुंबई समेत चेंबूर में आज नि:शुल्क कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच का शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बांद्रा स्थित एमएसआरडीसी के परिसर में किया गया।

Maha Corona Alert: राज्य में 4666 पॉजिटिव केस, 65 मरीजों को घर भेजा गया...

मनपा के स्कूलन में क्वॉरेंटाइन सेंटर...
मुंबई में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका के सभी स्कूलों में आइसोलेटेड वार्ड बनाने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कोई महानगरपालिका के स्कूलों में आइसोलेटेड वर्ल्ड बनाने के लिए मनपा की ओर से सभी शिक्षा अधिकारियों समेत उप शिक्षा अधिकारी, मुख्य अध्यापक, स्कूल निरीक्षक समेत सभी अधीक्षकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए जानकारी दे दी गई।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 4,200 लोग संक्रमित, मुंबई में 2,724 मरीज...

शिक्षकों ने की सुरक्षा की मांग...
वहीं दूसरी ओर शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें सुरक्षा कवच समेत इस महामारी से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाए, बताई जाने वाली सावधानियां किसी सीनियर डॉक्टर की ओर से दी जाएं और बचान के लिए कोरोना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। वहीं मुंबई पुलिस समेत चिकित्सा कर्मियों पर पहले से इसकी दहशत है। अंधेरी के हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल के शिक्षक उदय नरे ने इस बाबत सरकार से मांग की है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

सायन अस्पताल के ट्रेनिंग नर्स छात्रों को पीपीई किट नहीं...
वहीं मुंबई के सायन अस्पताल में कार्य कर रही ट्रेनिंग नर्स छात्रों ने कोविद-19 के संबंध में अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कई ट्रेनी छात्राओं का कहना है कि अस्पताल में उन्हों महामारी कोरोना से लड़ने के लिए पीपीई किट समेत एन-95 मास्क की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। अभी हाल ही में 16 नर्स छात्रों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए, जिन्हें सेवेन हिल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वे कोविद हॉस्पिटल व कुछ लोग जनरल वार्ड में कार्यरत थे। इसके विपरीत अस्पताल प्रशासन की माने तो उनके अस्पताल में हर तरह की किट समेत सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। महानगर पालिका की ओर से भी बड़ी मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि यह आरोप सरासर गलत है। रोज 540 पीपीई किट अस्पताल में आ रहे हैं। छात्रों के आरोप में कोई सत्यता नहीं है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3320 संक्रमित, 201 की मौत, मुंबई में पांच की गई जान...

मां के दूध से 6 महीने की बच्ची कोरोना से लड़ रही जंग...
रत्नागिरी में एक बहुत ही गहरा रिश्ता कोरोना पर भारी पड़ता नजर आया है। दरअसल रत्नागिरी स्थित साखरतर गांव में एक 6 महीने की बच्ची कोविद-19 ग्रसित पाई गई, जिसे 14 अप्रैल से अस्पताल में एक अलग आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती किया गया और साथ में ही उसकी मां को भी रखा गया। खास बात यह है कि उसकी मां को वायरस का संक्रमण नहीं था, जबकि मां के दूध से बच्चे के बीमारी में काफी तेजी से सुधार आ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार की ओर से दी गई गाइडलाइंस के अनुसार ही बच्ची का इलाज किया जा रहा है तो वहीं सुधार के अच्छे परिणाम आ रहे हैं और मासूम बच्चे की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Maha COVID19: मुंबई में कोरोना के 1896 मरीज, 24 घंटे में 140 लोग संक्रमित...

सात दिन में दोगुनी संख्या, महीना भर में 70 हजार मरीजों की उम्मीद...
मुंबई में मरीजों की बढती संख्या को ध्यान में रखते हुए महानगर पालिका ने भी कमर कस ली है। महीना भर में 70 हजार से ज्यादा कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आने की उम्मीद है, वहीं मनपा ने 3 हजार कोविड-19 केयर बेड की व्यवस्था शुरू कर दी है। मनपा की प्लानिंग अनुसार, सरकार की ओर से जीटी और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में 600 बेड की व्यवस्था की गई है, जबकि महापालिका के एक अधिकारी की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मई महीने के लिए 3 हजार क्रिटिकल बेड की व्यवस्था की तैयार है। वहीं इस तैयारी की पूरी जानकारी प्रधान सचिव मनीषा म्हैसकर को भी है। मुंबई में प्रत्येक 7 दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। इस गणित के हिसाब से एक महीना में यह आंकडा 70-80 हजार तक पहुंच सकता है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में 2 हजार 334 लोग संक्रमित, उपचार के बाद 229 लोग घर लौटे

कंटेनमेंट मुक्त हुए 189 जोन...
दूसरी ओर राहत की बात यह है कि महानगर पालिका की ओर से शहर भर में 189 कंटेनमेंट जोन में एक भी करोना से संक्रमित मरीज नया नहीं आया है, जिसके चलते मुंबई भर में घोषित 930 कंटेनमेंट जोन में से अब 189 कंटेनमेंट जोन का नाम हटा दिया गया है। इनमें 14 दिनों तक नियमों का पालन किया गया और एक भी नया मरीज नहीं निकला, जिसमें मलबार हिल के कुछ इमारतें, अरब लेन, ग्रांट रोड, फॉर्जेट स्ट्रीट, एंटॉप हिल-वडाला, पवई के हीरानंदानी, बोरीवली के आईसी कॉलोनी, परण की चॉली, विक्रोली के कन्नामवार नगर और लालबाग के इलाकों का समावेश है।

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

घंटों डेड बॉडी के पास पडा रहा कोविद-19 मरीज...
वहीं मुंबई स्थित कूपर हॉस्पिटल में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज करीब 22 घंटे तक एक मृत बॉडी के पास ही बैठा रहा। कूपर हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड के आजूबाजू इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों की घंटों तक डेड बॉडी पडी रही। दरअसल, उनकी मौत कोविद-19 से हुई थी, जबकि कोई भी कर्मचारी हाथ लगाने तक को राजी नहीं था। संक्रमित मरीज ने उसका वीडिया और फोटो बाहर लोगों को भेजा, जिस पर सुधि लेकर स्थानीय राजकीय नेता ने इस मामले में दखल देते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा के कर मृत शरीरों को वहां से हटा दिया गया।

Breaking Maha Covid-19: महाराष्ट्र में 1761 लोग संक्रमित, अब तक 127 की मौत...

COVID-19 COVID-19 के 6817 मामले..." src="https://new-img.patrika.com/upload/2020/04/24/corona_virus_5_1_6035132-m.jpg">

स्वास्थ्य कर्मचारियों को खतरा...
वहीं डीन डॉ. पिनाकीन गुज्जर ने बताया कि जुहू पुलिस के पहुंचने पर उन्हें पता चला कि मामला क्या है, जबकि मृत देह कितने समय से पडी है। उन्हें अंदाजा भी नहीं। वहीं कोरोना वायरस से हुई मौत के मृत शरीर को कोई भी हाथ न लगाने जैसी कई समस्याओं का हमें सामना करना पड़ रहा है। ऊपर में अब तक मरे पांचों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण बहुत ही तीव्र थे, जिसके बाबत पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक डॉक्टर ने बताया कि पूरा मुंबई लॉकडाउन का सामना कर रहा है, जबकि ऐसे में सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही शुरू हैं। कोई बाकी न रह जाए इसके चलते अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सेवाओं में कोई प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया जा रहा है। वार्ड के प्रत्येक मरीज से स्वास्थ्य कर्मचारियों को खतरा है।

Breaking Maha Corona: महाराष्ट्र में 1574 संक्रमित, 24 घंटे में 210 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि...