नवी मुंबई में 415 पॉजिटिव केस...
ठाणे समेत ठाणे मनपा में कोरोना वायरस के 548 मामले हो गए हैं, तो वहीं इलाके में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। वहीं पुणे और पुणे मनपा में जहां पॉजिटिव केस 1939 हैं तो वहीं वसई-विरार में 161 संक्रमित मामले हैं। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 227 मरीज हैं, तो वहीं इलाके में अब तक तीन की मौत हुई है। सबसे गंभीर स्थिति नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की है, जहां कोरोना वायरस के 415 मरीज हो गए हैं, जिसमें अब तक चार की इलाज के दौरान जान जा चुकी है।