मुंबई। मुंबई में मेट्रो परियोजनाओं को विस्तार देते हुए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुल लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के निर्माण परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। मेट्रो लाइन 10, 11 और 12 के साथ मेट्रो भवन निर्माण को भी झंडी दिखाई। बीकेसी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को समस्या मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार आगामी दिनों में 100 लाख करोड़ रुपये आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी। मुंबई में इसका खासा लाभ होगा। राज्य में ही कुल 600 किमी मेट्रो लाइन के निर्माण की अनुमति दे दी गई है। मुंबई की जनता अभी 11 किमी का मेट्रो से लाभान्वित है जबकि अगले तीन से चार वर्षों में 325 किमी तक लगभग 70 लाख मुंबई वासियों को लाभान्वित करेगी। कार्यक्रम में राजयपाल भगत सिंह कोश्यारी , शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे , मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम मंत्री व् पार्टी नेता उपस्थित थे। प्रधानमन्त्री ने मुंबई की जनता के स्पिरिट को भी सलाम किया कहा कि इसरो केवैज्ञानिकों के स्पिरिट ने भी मुझे प्रेरित किया है।