राज्यसभा सांसद राउत ने ट्वीट के साथ न किसी नेता का नाम लिया है न पार्टी के नाम का ही जिक्र किया है। लेकिन, उनका इशारा सीधे भाजपा की तरफ है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ देश भर मेें प्रदर्शन हो रहे हैं। बावजूद इसकेे सरकार अपनेे फैसले पर अड़ी है। इतना घमंड अच्छा नहीं होता। राउत के ट्वीट को झारखंड में भाजपा की हार से जोड़ कर भी देेखा जा रहा है।