मुंबई . हिंदूवादी विचारधारा की राजनीतिक पार्टी शिवसेना की तरफ से प्रसार माध्यम में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटायें जाने को लेकर प्रसार माध्यम में रखे गए पक्ष से खफा एक संगठन ने पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और शीतल म्हात्रे को जान से मराने की धमकी दी है . अपशब्द कहते हुए गोली चलाकर जान से मारने की धमकी दी है . एक मानवाधिकार संगठन का पदाधिकारी होने का दावा करने वाले ने ट्विट कर प्रियंका और शीतल को गोली से उड़ाने की बात कही है . प्रियंका चतुर्वेदी और शीतल म्हात्रे ने भी इस मामले में गंभीरता लेते हुए अपने वरिष्ठों को सूचित किया और पुलिस स्टेशन में धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है .
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका चतुर्वेदी के ट्विटर अकाउंट पर एक विदेशी व्यक्ति आयेन ब्रम्मार ने एक ट्विट कर तानाशाही विचारधारा का उल्लेख करते हुए जम्मू कश्मीर में अति किए जाने की बाते लिखी है .जिसके बाद इस ट्विट पर हुई चर्चा में आशीष द्विवेदी नामक एक व्यक्ति ने प्रियंका और शीतल को टैग करते हुए कहा कि तुम दोनों को गोली नहीं मारी तो कहना .