राज्य के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो पुणे (Pune) में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। पुणे में 70 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है। अहमदनगर (Ahemadnagar) में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से दो दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीग के मरकज में शामिल हुए थे। ठाणे, पालघर और रायगड (Raigad) के 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।