सांगली – संजयकाका पाटिल
बीजेपी 30 से ज्यादा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी?
ताजा जानकारी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र में बीजेपी करीब 34 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महायुति गठबंधन में बीजेपी की सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना 10 से 12 सीटें और एनसीपी (अजित पवार) 3 से 4 सीटों पर उम्मीदवार उतर सकती है। इसके अलावा कुछ सीटों पर एनसीपी, शिवसेना के प्रत्याशियों को बीजेपी के निशान पर चुनाव लड़ाने की तैयारी हो रही है। लेकिन महायुति का सीट बंटवारा फ़िलहाल नहीं हो सका है।
2019 में कैसे थे नतीजे?
2019 लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर 23 सीटो पर चुनाव लड़ा था। तब शिवसेना ने 18 सीट पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी ने 25 पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें से 23 विजयी हुए। तब राज्य में बीजेपी को करीब 28 फीसदी, शिवसेना को 23 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन इस बार शिवसेना विभाजित हो गई है और उसका एक धड़ा अधिकांश विधायकों के साथ बीजेपी के साथ है।