10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 203 तक पहुंची, अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में सबसे ज्यादा 85 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19+) हैं। मुंबई से सटे ठाणे (Thane) जिले में 23 और पुणे (Pune) में 37 कोरोना मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चिंतानजक तस्वीर के बीच राहत के संकेत भी हैं। राज्य में अब तक 35 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जो अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन से जुड़े नियमों का पालन कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Basant Mourya

•

Updated: 29 Mar 2020, 11:02 PM IST

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 203 तक पहुंची,  अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 203 तक पहुंची, अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत

मुंबई. तमाम उपायों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना (Corona Virus) मरीजों की संख्या 203 तक पहुंच गई है। चीन (China) से चला कोरोना वायरस राज्य में अब तक आठ लोगों की जान ले चुका है। मुंबई में एक महिला और बुलढाणा (Buldhana) में एक पुुरुष की मृत्यु शनिवार (Saturday) को हुई थी। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव 22 मामले सामने आए जिनमें से 10 अकेले मुंबई के हैं। पुणे में पांच और नागपुर में तीन नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई और ठाणे में ही 108 कोरोना पॉजिटिव
राज्य में सबसे ज्यादा 85 कोरोना मरीज मुंबई में पाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिला कर पुणे में 37 मरीज हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई से सटा ठाणे जिला है, जहां 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सांगली (Sangli) जिले में 25 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से 24 लोग एक ही परिवार से हैं। नागपुर (Nagpur) में 14 और अहमदनगर (Ahemadnagar) में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। मुंबई के कस्तूरबा (Kasturba) और पुणे के नायडू अस्पताल (Naidu Hospital) सहित अन्य हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार हो रहा है।

उपचार के बाद स्वस्थ हुए 35 लोग, अस्पताल से डिस्चार्ज
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने राहत के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना पीडि़त 35 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उपचार के बाद उक्त सभी लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज (Discharge) कर दिया गया है। टोपे ने बताया कि मुंबई में उपचार के बाद 14 लोग और पुणे में 15 लोग घर भेजे गए हैं। यह सभी लोग होम क्वारेंटाइन का पालन कर रहे हैं।