1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: ‘रात में 2-3 घंटे ही सोते हैं सीएम एकनाथ शिंदे, राज्य उनका इस्तेमाल करें’ दीपक केसरकर ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra Political News: शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा “सरकार बहुत स्थिर है, सरकार को कोई खतरा नहीं है। कल छत्रपति परिवार के वंशजों से मुलाकात हुई, उनके विचार जाने गए। अभी तक मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं हुए हैं, मुझे नहीं पता कि मुझे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी।“
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:29 PM IST

Maharashtra Political News Eknath Shinde

सिर्फ 2-3 घंटे ही सोते है सीएम एकनाथ शिंदे

Maharashtra Political News: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के गिरने के बाद बीजेपी के समर्थन ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल ही में सीएम शिंदे ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस दौरान उन्होंने अपने समूह के प्रवक्ता दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) को मंत्री पद से नवाजा। शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे ने जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे है, तब से लगातार वह प्रदेश का दौरा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई बार तो देर रात तक के कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

दीपक केसरकर ने सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ की है। केसरकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो रात में सिर्फ दो से तीन घंटे ही सोता है। केसरकर ने कहा है कि राज्य को उनका इस्तेमाल करना चाहिए और राजनीति को अलग रखना चाहिए। यह भी पढ़े-Maharashtra: शिंदे कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे पर फंसा पेंच, इन मंत्रालयों पर नहीं बन पा रही बात

मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले दीपक केसरकर ने कहा कि बाढ़ या भारी बारिश से प्रभावित किसानों को मदद मिलेगी। हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि मदद सही व्यक्ति तक पहुंचे। कहीं कुछ भी गलत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंचनामा के जरिए यह मदद दी जाएगी।

शिंदे सरकार पर कोई खतरा नहीं

शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा “सरकार बहुत स्थिर है, सरकार को कोई खतरा नहीं है। कल छत्रपति परिवार के वंशजों से मुलाकात हुई, उनके विचार जाने गए। अभी तक मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं हुए हैं, मुझे नहीं पता कि मुझे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी।“


कैबिनेट विस्तार जल्द

सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थक संजय शिरसाट के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए केसरकर ने कहा कि संजय शिरसाट से मेरी चर्चा हुई है। पहले चरण में मौका नहीं मिलने पर अब उन्हें दूसरे चरण के कैबिनेट विस्तार में मौका मिलेगा। भरत गोगावले, बच्चू कडू को भी मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही शिंदे कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़