3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: 17 घंटे तक 7 विधायकों के साथ अजित पवार नॉट रिचेबल! अब कहा- मेरी तबियत खराब थी

Ajit Pawar Not Reachable: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार शुक्रवार शाम पांच बजे से पहुंच से बाहर हो गए थे, लेकिन शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खराडी में एक ज्वैलर्स शोरूम का उद्घाटन करने पत्नी सुनेत्रा संग पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 8 Apr 2023, 1:39 PM IST

ajit_pawar.jpg

एनसीपी नेता अजित पवार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार शुक्रवार शाम से करीब 17 घंटे ‘नॉट रिचेबल’ थे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता के साथ 7 विधायकों के भी लापता होने की खबर मिलने से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के कई घंटों तक पहुंच से बाहर होने की खबरों का खंडन किया है।

दरअसल पवार अचानक अपने निजी वाहन से कहीं चले गए थे। इस दौरान उनका काफिला और कर्मचारी साथ नहीं थे। जिस वजह से राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। अलग-अलग भविष्यवाणियां की गईं। लेकिन आखिरकार आज अजित पवार पुणे लौट आए हैं और एक कार्यक्रम में भी शिरकत की। अब खुद अजित पवार ने सामने आकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। यह भी पढ़े-रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए 3000 से ज्यादा शिवसैनिक, ठाणे-नासिक से निकली 2 स्पेशल ट्रेनें

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार सुबह मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "लगातार दौरा करने और जागने की वजह से मुझे पित्त की समस्या हहो गई थी, इसलिए मैं दवा लेकर आराम करने गया था। मैं नॉट रिचेबल नहीं था।"

पवार शुक्रवार शाम पांच बजे से पहुंच से बाहर हो गए थे, लेकिन शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खराडी में एक ज्वैलर्स शोरूम का उद्घाटन करने पत्नी सुनेत्रा संग पहुंचे।

उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में अजित पवार ने कहा, "मुझे लगातार दौरा कर रहा हूँ, इसलिए मुझे जागना पड़ रहा है। इंसान हूँ कभी बीमार पड़ सकता हूं। कल मेरी पित्त की समस्या की वजह से तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए मैंने दवा ली और आराम किया।"

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़