scriptMaharashtra News: CM Shinde sends two ministers to Gujarat for 'study', know what is CM dashboard model | Maharashtra News: CM शिंदे ने दो मंत्रियों को 'स्टडी' के लिए भेजा गुजरात, जानें क्या है सीएम डैशबोर्ड मॉडल | Patrika News

Maharashtra News: CM शिंदे ने दो मंत्रियों को 'स्टडी' के लिए भेजा गुजरात, जानें क्या है सीएम डैशबोर्ड मॉडल

locationमुंबईPublished: Sep 27, 2022 07:41:14 pm

गुजरात का सीएम डैशबोर्ड मॉडल अब जल्द ही महराष्ट्र में भी लागू होगी। साल 2018 में शुरु हुए सीएम डैशबोड को ई-गर्वर्नेंस के इलाके में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। अब महारष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे लागू करने का मन बनाया हैं। इसके लिए सीएम शिंदे के दो मंत्री इसकी कार्य प्रणाली को समझने के लिए गुजरात पहुंचे हैं।

uday_sawant_and_sudhir_mungantiwar.jpg
Uday Sawant and Sudhir Mungantiwar
देश के कई राज्यों के बाद अब जल्द ही महाराष्ट्र में सीएम डैशबोर्ड की शुरुआत की जाएगी। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे नेदो मंत्रियों को गुजरात के सीएम डैशबोर्ड मॉडल को स्टडी करने के गुजरात भेजा है। दोनों मंत्री सीएम डैशबोर्ड की कार्य प्रणाली को समझेंगे और फिर महारष्ट्र में इसी तर्ज पर सीएम डैशबोर्ड की शुरुआत होगी। सीएम शिंदे ने उद्योग मंंत्री उदय सावंत और वन मंत्री सुधीर मुगंटीवार को गुजरात भेजा है। दोनों मंंत्री गुजराव प्रवास में सीएम डैशबोर्ड को अच्छे जानेंगे और समझेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र में यह सिस्टम शुरु करने की दिशा में काम किया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.