23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Maharashtra News: करोड़ों की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए बनाया फेक ‘मैरिज सर्टिफिकेट’, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Maharashtra News: करोड़ों की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए बनाया फेक ‘मैरिज सर्टिफिकेट’, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई से सटे ठाणे से धोखधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। ठाणे पुलिस ने धोखधड़ी के मामले में एक पूर्व बार गर्ल, एक पादरी और एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पादरी पर आरोप है कि उसने महिला को फेक मैरिज सर्टिफिकेट बनाने में सहयोग किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 6 Oct 2022, 6:55 PM IST

arrest.jpg

Arrest

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में करोड़ों की प्रॉपर्टी हथियाने का मामला सामने आया है। ठाणे में एक पूर्व बार गर्ल ने एक ईसाई धर्म के पादरी (पुजारी) को अपने साथ मिलाकर शादी का एक फेक सर्टिफिकेट बनवाया। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से दोनों पर एक मृत शख्स की 19.3 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी और गहनों को सामूहिक रूप से हथियाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पादरी और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पूर्व बार गर्ल अंजलि अग्रवाल (30) का प्रॉपर्टी के ओनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप था। पिछले साल नवंबर में एचआईवी से ग्रसित होने की वजह से प्रॉपर्टी के मालिक की मौत हो गई थी। मालिक के मौत के बाद अंजलि अग्रवाल ने उसकी पूरी प्रॉपर्टी पर अपना दावा पेश किया। यह भी पढ़ें: कर्नाटक बस की टिकटों पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन का चिह्न देख भड़के मुसाफिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तस्वीर

जिसके तहत अंजलि अग्रवाल ने जमीन और ठाणे में तीन फ्लैट के अलावा सोने के ज्वेलरी पर अपना कब्जा कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृत शख्स ने महिला के साथ कभी शादी नहीं की थी लेकिन पुजारी थोमासर गोडपावर (50) और उसके साथी महेश काटकर (37) ने महिला को एक सरकारी फेक मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने में पूरा सहयोग किया। ताकि उसे मृत शख्स की वाइफ के रूप में सामने लाया जा सके।

घरवालों की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी: बता दें कि इन सबके बारे में जब मृतक के घरवालों को पता चला तब उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। जिसके बाद ठाणे पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में रहेंगे। पुलिस के मुताबिक जमीन का टुकड़ा एक फ्लैट पहले ही अंजलि अग्रवाल के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था जबकि दो फ्लैट को अंजलि अग्रवाल ने अपने कब्जे कर लिया था।