छात्रों की संख्या के हिसाब स्कूलों की सूची: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में करीब 1446 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या 0 से 20 है। वहीं, 249 स्कूल ऐसे हैं, जहां 0 से लेकर 5 छात्र पढ़ने आते हैं। 6 से 10 छात्रों वाले 420 स्कूल हैं। 11 से 15 छात्र वाले 392 स्कूल और 16 से 20 छात्र वाले करीब 285 स्कूल हैं। जिले में 1148 स्कूल ऐसे हैं, जहां 20 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस दौरान एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि रत्नागिरी जिला परिषद प्राथमिक शिक्षा विभाग को अभी तक कम आय वाले स्कूलों को बंद करने के संबंध में कोई भी चिठ्ठी नहीं मिला है।