बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार अन्य बड़े नेताओं के साथ बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में डिनर करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी ने बताया कि एमसीए को प्रतिष्ठित एसोसिएशन है और डिप्टी सीएम फडणवीस और शरद पवार की नाइट डिनर का प्रोग्राम एमसीए से जुड़ा है। यह पूरी तरह खेल की बात है। ऐसे मामलों में राजनीति न देखें।