2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Political Crisis: कैबिनेट की बैठक में उद्धव सरकार के 8 मंत्री नहीं हुए शामिल, शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हीप

महाराष्ट्र में एमवीए सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन सब के बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को लेकर व्हीप जारी किया है। दरअसल उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर के कारण सियासी संकट खड़ा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 22 Jun 2022, 2:41 PM IST

uddhav_thackray.jpg

Maharashtra: CM Uddhav Thackray Counterattack To BJP MLA Prasad Lad's Threat

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट मंडरा रहा है। साथ ही सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। इन सब के बीच महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई है। जिसमें शिवसेना के आठ मंत्री शामिल नहीं हुए हैं। जो मंत्री शामिल नहीं हुए हैं उसमें एकनाथ शिंदे, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार, शंभूराज देसी, बच्चू कडू और राजेंद्र येद्रावकर का समावेश हैं। दूसरी तरफ सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद शिवसेना ने अपने विधायकों को लेकर व्हीप जारी किया है।

शिवसेना ने कैबिनेट मीटिंग के बाद सभी विधायकों को लेकर व्हीप जारी किया है। साथ ही पार्टी ने शाम 5 बजे तक सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा पर पहुंचने के लिए कहा है। ऐसे में जो विधायक यहां नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसी बीच शिवसेना के एक और विधायक ने भाजपा के साथ जाने का इशारा दे दिया है। हालांकि ये विधायक गुवाहाटी में नहीं बल्कि मुंबई में हैं। इस विधायक का नाम दीपक केसरकर है।

यह भी पढ़ें-Uddhav Thackeray Corona Positive: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच CM उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

कैबिनेट बैठक में कोरोना संक्रमित होने के कारण सीएम उद्धव ठाकरे वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एकनाथ शिंदे ने फिर दावा कर कहा कि उनके साथ 46 विधायक हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे देवेंद्र फडणवीस या फिर भाजपा के किसी नेता के संपर्क में नहीं हैं। दरअसल शिवसेना के साल 2019 में 56 विधायक जीतकर आए थे। लेकिन एक विधायक के निधन के कारण यह संख्या अब 55 है। ऐसे में एकनाथ शिंदे के दावे के कारण सरकार गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

राज्य में सियासी संकट के बीच महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पुणे में संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण करने के लिए आए थे। यहां से प्रधानमंत्री मोदी एकनाथ शिंदे को लेकर गए।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़