scriptRaksha Bandhan 2022: महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, तस्वीरों में दिखा भाई बहन का प्यारा रिश्ता | Maharashtra Politicians Raksha Bandhan 2022 see pic Eknath Shinde Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray Ajit Pawar Raksha Bandhan celebration pics | Patrika News

Raksha Bandhan 2022: महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, तस्वीरों में दिखा भाई बहन का प्यारा रिश्ता

locationमुंबईPublished: Aug 11, 2022 09:15:30 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Politicians Raksha Bandhan Pics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। इस दौरान महिला सिपाहियों ने शिंदे और फडणवीस की कलाई पर राखी बांधी।

Raksha Bandhan 2022 in Maharashtra

महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Raksha Bandhan 2022 Celebration in Maharashtra: महाराष्ट्र में भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन को दर्शाने वाला त्योहार रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ राज्य के दिग्गज नेताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर कईं सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। इस दौरान महिला सिपाहियों ने शिंदे और फडणवीस की कलाई पर राखी बांधी।
यह भी पढ़ें

Narali Purnima 2022: नारली पूर्णिमा पर महाराष्ट्र में क्यों होती है समुद्र की पूजा, जानिए इससे जुड़ी विशेष बातें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने बहन सुप्रिया सुले से राखी बंधवाई. सुप्रिया सुले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी हैं, साथ ही एनसीपी सांसद है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार वर्तमान में महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता है।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1557695695661834240?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RakshaBandhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीँ, बृहन्मुंबई नगर निगम की अस्पताल की नर्सों ने मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की कलाई पर राखी बांधी और कोविड-19 काल में सीएम रहते हुए किये गए उनके कार्यों व सहयोगों के लिए धन्यवाद दिया।
वहीँ, ठाणे सेंट्रल जेल के अधीक्षक, हर्षद अहिरराव के मुताबिक, जेल के कर्मचारी बहुत खुश थे क्योंकि ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद वह त्योहार मना पाए। ठाणे सरकारी अस्पताल में कईं गैर-सरकारी संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोगियों के बीच फलों का वितरण किया।
https://twitter.com/ShivSena/status/1557327585440309249?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/supriya_sule?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा, ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के सभी 50 उपस्थिति गृहों (शेड) में मनाया गया। शेड की महिला कर्मचारियों ने अपने पुरुष सहयोगियों और निगम के अन्य पदाधिकारियों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो