18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका, शिवसेना के 8 राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने एकनाथ शिंदे का किया समर्थन

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका लगा है। देश के आठ राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने एकनाथ शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है।
2 min read
Google source verification
uddhav_shinde_.jpg

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शिवसेना में शुरू हुआ घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार देश के आठ राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने एकनाथ शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई बैठक में आठ राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने शिंदे गुट को समर्थन दिया है।

शिवसेना पर हक किसका होगा इसे लेकर चुनाव आयोग का फैसला आना बाकी है। लेकिन उससे पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया है। महाराष्ट्र के विधायकों, सांसदों के बाद अब अन्य राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है। मंगलवार को शिंदे खेमे की बैठक हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र के बाहर के प्रदेश प्रमुखों ने शिंदे गुट को समर्थन दिया है। कहा जा रहा है कि आठ राज्यों के प्रदेश प्रमुखों ने अपना समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें-BJP-शिंदे सरकार पर शिवसेना ने बोला हमला, पूछा-महाराष्ट्र है निवेशकों की पहली पसंद फिर गुजरात कैसे चली गई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री?

दिल्ली, छत्तीसगढ़, मणिपुर, गोवा, बिहार सहित दो अन्य राज्यों के प्रदेश प्रमुखों सहित नेताओं ने शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है। इन राज्यों के प्रदेश प्रमुखों द्वारा शिंदे खेमे को समर्थन देने के बाद उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले चुनाव आयोग के सामने शिंदे गुट ने असली शिवसेना होने का दावा किया है।

गौर हो कि इससे पहले शिवसेना के 12 सांसदों ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया था। इन लोगों ने उद्धव कैंप को छोड़कर एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है। इन 12 सांसदों में हेमंत गोडसे, राजेंद्र गावित, धैर्यशील माने, भावना गवली, राहुल शेवाले, श्रीरंग बारणे, श्रीकांत शिंदे, प्रतापराव जाधव, कृपाल तुमाने हेमंत पाटील, संजय मंडलिक और सदाशिव लोखंडे का समावेश है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग