सिंधुदुर्ग पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए साहिल धुरी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। इन कपड़ों को जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने क्या तैयारी की थी।