30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर टिकी सभी की निगाहें

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सभी की नजरें दिल्ली के दौरे पर टिकी हुई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 28 Jul 2022, 9:09 AM IST

Eknath Shinde

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार जल्द किया जा सकता है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे आज दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। इससे पहले वे बुधवार को दिल्ली जाने वाले थे लेकिन फिर खबर आई कि यह दौरा रद्द हो गया। शिंदे कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सब फाइनल हो गया है अब सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

ज्ञात हो कि शिंदे और बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के लगभग एक महीने बाद भी कैबिनेट का विस्तार न होना कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। साथ ही विपक्ष भी इसे लेकर हमलावर है। यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। सीएम एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा कई मायनों में खास है। वे यहां गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात कर मंत्रिमंडल को लेकर अंतिम चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर, शिंदे गुट से 12 और BJP से 20 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद!

वहीं खबरें हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट के बीच अब तक हुई बातचीत के अनुसार 40 मंत्री बनेंगे। जिसमें से भाजपा के 28 और शिंदे खेमे के 12 विधायकों का समावेश होगा। शिंदे गुट अपने पास वह मंत्रालय चाह रही है जो एमवीए सरकार के समय शिवसेना के पास थी। लेकिन भाजपा इसमें कुछ बदलाव चाहती है।

गौर हो कि सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे का दिल्ली का पांचवा दौरा है। इससे पहले जब शिंदे दिल्ली आए थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य भाजपा के नेताओं से मुलाकात की थी। साथ ही शिंदे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।