14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: शिंदे सरकार जल्द तैयार करेगी आम आदमी के लिए 100 दिन की योजना, जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

महाराष्ट्र में नई सरकार को करीब 25 दिन से ज्यादा हो गए है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इस बीच राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार हर नई पहल का स्वागत करती है। केंद्र सरकार से कैसे ज्यादा से ज्यादा फंड हासिल कर सकते हैं, केंद्र की योजनाओं को किस प्रकार और अच्छे तरीके से लागू कर सकते हैं, इस पर भी काम करने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification
eknath_shinde_cm.jpg

Eknath Shinde

महाराष्ट्र में नई सरकार को करीब 25 दिन से ज्यादा हो गए है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इसके लिए सीएम शिंदे को अब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी सीएम ने 100 दिन के कार्यक्रम तैयार करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पहले के जनकल्याणकारी कार्यो को बंद ना करें उन्हें जारी रखें। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से कहा कि वे आम लोगों से मिलने के लिए समय निकालें। उनकी समस्याएं सुनें और उन समस्याओं को हल करने के लिए एक पॉजिटिव रूख अपनाए। महाराष्ट्र में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विविध योजनाओं को सही समय पर पूरा करने और आम नागरिकों को उसका लाभ दिलाने की योजना पर पूरा ध्यान दें। यह भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे-फडणवीस सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने वाला बना पहला राज्य

सीएम शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार से लोगों की बड़ी उम्मीद है। आम नागरिक हमारी सरकार से बड़ी आस लगाए हैं कि इस सरकार में प्रशासन उनकी ही सुनेगा और ईमानदारी के साथ काम करेगा। इस बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों के खाली पद भरने के बारे में सवाल उठाए गए, जिस पर सीएम ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव कम करने के लिए खाली पदों पर भर्ती के लिए विशेष मुहिम चलाया जाएगा।

बता दें कि राज्य के सीएम ने कहा कि देश में महाराष्ट्र की अच्छी छवि है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि वह राज्य सरकार के साथ हैं। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्री भी राज्य के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में हम सभी को मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। आम आदमी के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं बनानी चाहिए। साथ ही जो योजनाएं चल रही उन्हें और तेजी से आगे बढ़ना चाहिए।

इस बैठक में सीएम ने आगे कहा कि शासन और प्रशासन एक ट्रेन के दो पहिए हैं। दोनों को साथ मिलकर और तालमेल के साथ काम करना बेहद जरूरी है। जनता के योजनाओं को अंतिम घटक तक पहुंचना चाहिए और उन्हें प्रबल तरीके से लागू करना चाहिए। किसानों, मजदूरों की उम्मीदें पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सभी को सही तरीके से राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।

महाविकास अघाड़ी सरकार के कई फैसलों पर रोक लगाए जाने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार ने जल्दबाजी में कई फैसले ऐसे लिए है, जिस पर हमारी सरकार ने रोक लगा दी है, लेकिन आवश्यक काम व जनहित के काम पर कोई रोक नहीं लगाया गया है। इस बैठक में मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि शामिल थे।