scriptMaharashtra weather update Monsoon 2023 withdrawal soon no heavy rain expected | Maharashtra Rain: राज्य में जोर पकड़ेगी बारिश या विदा होगा मॉनसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट | Patrika News

Maharashtra Rain: राज्य में जोर पकड़ेगी बारिश या विदा होगा मॉनसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

locationमुंबईPublished: Oct 03, 2023 04:30:52 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के कुछ हिस्सों से मॉनसून वापस चला गया है। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी यात्रा शुरू होगी।

monsoon_weather_news.jpg
महाराष्ट्र में मॉनसून की विदाई पर आया बड़ा अपडेट
Weather monsoon News: महाराष्ट्र में बारिश की रफ्तार थम गई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon 2023) इस सप्ताह के अंत तक राज्य से अपनी वापसी की यात्रा शुरू कर सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले दो से तीन दिनों में महाराष्ट्र से मॉनसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून धुले, नंदुरबार, नासिक, जलगांव आदि इलाकों से अलविदा हो जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.